*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा कार्यालय में पसरा सन्नाटा अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और बड़े बाबू रहे नदारत*

*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा कार्यालय में पसरा सन्नाटा अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और बड़े बाबू रहे नदारत*

*एंटी करप्शन की कार्यवाही के बाद नगर पंचायत ढकवा के कार्यालय पर मचा हड़कंप*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा कार्यालय में आज जनसुनवाई के दौरान पत्रकारों की टीम द्वारा कार्यालय का निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अध्यक्ष अशोक त्यागी व अधिशासी अधिकारी अभिनव यादव अनुपस्थित पाए गए एवं फोन स्विच ऑफ मिला। एंटी करप्शन की कार्यवाही के बाद कार्यालय में सन्नाटा दिखाई दिया और जनता परेशान है। टेंडर एवं 98 लाख की फाइल के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई जिस पर लिपिक धर्मेंद्र कुमार भी अनुपस्थित मिले लिपिक धर्मेंद्र से फोन से बात हुई तो धर्मेंद्र द्वारा बताया गया कि मेरे पास अलमारी की चाभी नही है ।अलमारी की चाभी अधिशासी अधिकारी के पास है। धर्मेंद्र कुमार शासन से नगर पंचायत ढकवा के स्थाई लिपिक नियुक्त है। लिपिक धर्मेंद्र द्वारा बताया गया कि संबंधित अधिकारी द्वारा सभी फाइल लिपिक प्रशांत को दिलाई गई है। मेरे पास कोई फाइल नही है। न ही उसकी कोई जानकारी है । सवाल यह उठता है कि टेंडर पर लिपिक का हस्ताक्षर होता है । अगर लिपिक को जानकारी नहीं है। तो हस्ताक्षर कैसे हुए और टेंडर कैसे हुआ। अब देखना है कि प्रशासन द्वारा इस पूरे प्रकरण की जांच कर क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *