अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार

*अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार*

प्रेम शर्मा

शाहगंज: खुटहन थाना पुलिस ने रविवार को अंतर्जनपदीय शातिर चोर रविन्द्र वर्मा गैंग के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी से ग्राहक सेवा केंद्र, इलेक्ट्रॉनिक दुकान व मंदिर में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।घटना का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर खुटहन पुलिस ने थाना क्षेत्र के धीरौली कुशल स्थित पुराने बंद भट्ठे के पास से अभियुक्त प्रिन्सू माली, शीतला प्रसाद, इन्दल गौतम और सुनील को गिरफ्तार किया हैं। इनके कब्जे से चोरी के दो इन्वर्टर बैट्री, एक इन्वर्टर, फर्राटा पंखा, मिक्सर मशीन, ब्लोवर, तांबे के तार, सबमर्सिबल पंप समेत अन्य समान और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने 5-6 जनवरी की रात बनहरा व पटैला बाजार क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकारी है। मामले में मुख्य आरोपित रविन्द्र वर्मा सहित अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *