विद्यालय के ठीक सामने खोली देशी शराब की दुकान —
! विद्यालय के बच्चे व शिक्षिकाएँ हो रही हैं हलाकान —
सेमरी, सुल्तानपुर।क्षेत्र के वीरमल पुर, डड़वा स्थित वी आर कांवेंट स्कूल के ठीक सामने देशी शराब की दुकान खुल जाने से विद्यालय के बच्चों व शिक्षिकाओं को भरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ठेके पर शराबियों की भीड़ लगी रहती है।विद्यालय में छुट्टी होने के समय बच्चों व शिक्षिकाओं के साथ देशी शराब के ठेके पर बैठे शराबियों द्वारा छेड़खानी की जाती है।विद्यालय के प्रबंधतंत्र ने स्थानीय पुलिस चौकी पर कई बार लिखित शिकायत की,किंतु कोई सहायता नही मिली।ठेकेदार पंकज पटेल से बार बार निवेदन करने के बाद भी वह अपनी शराब की दुकान विद्यालय के सामने से नही हटा रहा है।विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंधक ने उक्त शराब की दुकान विद्यालय के सामने से हटवाने की मांग पुलिस चौकी प्रभारी सेमरी व थानाध्यक्ष जयसिंह पुर से की है।
जिला संवाददाता शुभम् कौशल
