सेवार्थम फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों को रजाई बाटी गई।
चांदा क्षेत्र में सेवार्थम फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटी रजाइयां, सौ लाभार्थियों को मिली राहत
चांदा (सुल्तानपुर)।
प्रतापपुर कमैंचा ब्लॉक क्षेत्र में भीषण ठंड को देखते हुए सेवार्थम फाउंडेशन की ओर से रविवार को रजाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अमरुपुर मंडल के आनंदमई आश्रम, कोथरा कलां एवं कमैंचा मंडल के सोनावा गांव में संपन्न हुआ, जहां अलग-अलग गांवों के कुल 100 जरूरतमंदों को रजाइयां वितरित की गईं।
फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान असहाय व गरीब जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाई गई। रजाइयां पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सेवार्थम फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में लगातार इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों को ठंड के मौसम में राहत मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि सेवार्थम फाउंडेशन इससे पूर्व भी समाजसेवा के अनेक कार्य कर चुकी है। संस्था द्वारा जरूरतमंदों को मच्छरदानी का वितरण, श्रवण बाधित लोगों को कान की मशीन उपलब्ध कराना, गरीब व असहाय परिवारों को आवास प्रदान करना, आर्थिक सहयोग देना सहित अन्य सहायता कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में संरक्षक अमित तिवारी, मनोज मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश दुबे, संगठन मंत्री विवेक तिवारी, मयंक द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष जगदंबा प्रजापति, सतीश शुक्ला, अजय गिरी, अमित गिरी, मुकेश पाठक, राममूर्ति द्विवेदी, कमैचा मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे, राममणि तिवारी, संदीप मिश्रा, रामलाल निषाद, अखंड सिंह, अनिल कनौजिया, इसरार अहमद, विक्की सिंह, मीडिया प्रभारी चंदन यादव, शिवम् दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
