*गजब नमूना स्कूल बनाया पर रास्ता नहीं खेतों से जाने को मजबूर है बच्चे*
अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ सुल्तानपुर*
सुल्तानपुर जिले के 190 विधानसभा वा लम्भुआ विकासखण्ड अन्तर्गत स्थित ग्राम सभा रघुनाथपुर के प्राथमिक विद्यालय का यह हाल है बरसात में इस स्कूल तक पहुंचना और भी मुश्किल होता जाता है बारिश के पानी से खेत के मेड़ तक भर जाती है और घुटने तक पानी भरा रहता है जहां से नन्हे मुन्ने बच्चों और शिक्षकों को आना जाना पड़ता है सुल्तानपुर के लम्भुआ सरकारी तंत्र की लापरवाही का गजब नमूना देखने को मिला स्कूल तो बना दिया गया लेकिन यहां तक बाउंड्री वाल वा जाने के लिए रास्ते का निर्माण भूल गए इस स्कूल को बने कई वर्ष गुजर गये प्रदेश के निजाम भी बदल गए लेकिन स्कूल की दशा पर कोई ध्यान नहीं दिया गया सरकारी अव्यवस्था का दश झेल रहा यह स्कूल इसी परिसर में बची हुई जमीन पर पंचायत भवन का निर्माण कर दिया गया ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता न होने के कारण पंचायत भवन कभी खुलता ही नहीं जिस पंचायत भवन से ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्य सचिवालय का यह हाल है तो आप समझ सकते हैं कि गांव का क्या हाल होगा ग्रामीणों ने जानकारी दी की प्रधान जी के घर पर ही पंचायत सहायक बैठती है फिर पंचायत भवन बनाने का क्या मतलब सरकार की लाखों रुपए का दुरुपयोग हो रहा है, बताना यह भी आवश्यक है कि प्रधान का यह दूसरा कार्यकाल चल रहा है और यह चौथा चुनाव का निर्वाचन होना भी है वहीं प्रधानाध्यापक का कहना है कई बार रास्ते के लिए भी लिखापढ़ी की गई है परन्तु राजस्व बिभाग के लेखपाल को और प्रधान को कोई भी रूचि नहीं है स्कूल की दुर्दशा के जिम्मेदार पर कब कार्यवाही होगी यह विषय भी गम्मभीर है।
