*प्रतापगढ़ अमरगढ़ सीएचसी में तैनात लैब टेक्नीशियन की सड़क हादसे में मौत, स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर*

*प्रतापगढ़ अमरगढ़ सीएचसी में तैनात लैब टेक्नीशियन की सड़क हादसे में मौत, स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ पट्टी आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात लैब टेक्नीशियन सीताराम विश्वकर्मा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा अमेठी जनपद के घटनास्थल वारिसगंज थाना क्षेत्र भाले सुल्तानपुर जनपद अमेठी लखनऊ से आते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकराते हुए क्षतिग्रस्त होकर रोड पर खड़ी हो गई समय लगभग 4:00 बजे के आसपास की घटना है यह हादसा उस समय हुआ, जब वह चीफ फार्मासिस्ट पी.पी. ओझा के साथ किसी को परीक्षा दिलाने के लिए लखनऊ गए थे और वापस लौट रहे थे।जानकारी के अनुसार, भीषण टक्कर में लैब टेक्नीशियन सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना भाले सुल्तानपुर अमेठी की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।मृतक सीताराम पट्टी कस्बे में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी विभा विश्वकर्मा, दो बेटियां सीखा व साक्षी तथा एक बेटा शिवांश हैं।इस संबंध में सीएचसी अमरगढ़ अधीक्षक हरिश्चंद्र ने बताया कि अमरगढ़ सीएचसी में तैनात लैब टेक्नीशियन की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। वाहन में सवार अन्य लोग सुरक्षित हैं और मामले में पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *