जनसत्ता पार्टी के युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने पत्रकारों और अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

*जनसत्ता पार्टी के युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने पत्रकारों और अधिवक्ताओं को किया सम्मानित*

*पत्रकार वार्ता में किया ऐलान पार्टी ने नहीं दिया टिकट तो निर्दल विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे दिनेश तिवारी*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ पट्टी में नववर्ष के उपलक्ष्य मे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के उड़ैयाडीह रोड पर स्थित कार्यायल पर आयोजित पत्रकार एवं अधिवक्ता सम्मान समारोह युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी द्वारा किया गया जिसमें सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं एवं अधिवक्ता बंधुओं को माला पहनाकर एवं डायरी व कलम देकर सम्मानित किया गया एवं सभी को नववर्ष 2026 एवं मकरसंक्रांति की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इस अवसर राकेश तिवारी, शकील अहमद, सत्यनारायण खंडेलवाल सत्तू, श्याम शंकर पांडेय, विजय पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, रोहित जायसवाल,शिवाकांत पाण्डेय, अखिलेश पांडेय, राकेश तिवारी, मानवेंद्र सिंह मान, अंकित पाण्डेय, अंकित पाठक, सुरेंद्र पांडेय, प्रमोद गौतम, अनिल मिश्र और अधिवक्ता बंधुओं में बिंदु पाठक और विजय श्रीवास्तव, शिवाजी पटेल ,कुलदीप तिवारी, लालचंद हरिजन ,राजेंद्र हरिजन, आलोक तिवारी, लोकेश सिंह,संदीप त्यागी, अनिल यादव, राममूर्ति यादव, विकास तिवारी, अनुराग सिंह, आदि सहित कई पत्रकार बंधुओं एवं अधिवक्ता बंधुओं का सम्मान किया गया। इसके पश्चात पत्रकार वार्ता मैं दिनेश तिवारी ने कहा 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में यदि पार्टी टिकट देती है तो पार्टी से लडूंगा और नहीं देती है तो निर्दलीय भी लड़ सकता हूं। और होने वाले पंचायत चुनाव को लिए भी बात की पार्टी द्वारा दावेदारों का सर्वे किया जाएगा उसके आधार पर टिकट दिया जाएगा तत्पश्चात अधिवक्ता बंधुओ ने इस अच्छे कार्य के लिए जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी जी को माला पहनाकर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!