तीखी आवाज’ अख़बार ने पूरे किए 16 वर्ष

*तीखी आवाज’ अख़बार ने पूरे किए 16 वर्ष*

 

*मोबाइल ऐप का हुआ शुभारंभ*

*********************

स्थानीय। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सशक्त और विशिष्ट पहचान बना चुके ‘तीखी आवाज’ अख़बार ने 7 जनवरी को अपने प्रकाशन के सफल 16 वर्ष पूरे कर लिए। इस गौरवपूर्ण अवसर पर अख़बार की ओर से इसके आधिकारिक मोबाइल ऐप का भी विधिवत शुभारंभ किया गया, जिससे पाठकों को अब समाचार और भी तेज़ी, सहजता और सुविधा के साथ उपलब्ध हो सकेंगे।

 

अख़बार के संपादक अरविन्द कुमार उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि बीते 16 वर्षों में ‘तीखी आवाज’ ने हमेशा निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पत्रकारिता की है। मोबाइल ऐप के लॉन्च होने से अख़बार की डिजिटल उपस्थिति और अधिक सशक्त होगी तथा पाठकों से सीधा और त्वरित संवाद संभव हो सकेगा।

 

प्रदेश सलाहकार शेषमैन यादव ने कहा मोबाइल ऐप के माध्यम से पाठक अब ब्रेकिंग न्यूज़, स्थानीय समाचार, विशेष रिपोर्ट, कार्यक्रमों की लाइव अपडेट सहित तमाम जानकारियां अपने मोबाइल फोन पर तुरंत प्राप्त कर सकेंगे।

 

इस अवसर पर ‘तीखी आवाज’ अख़बार परिवार की ओर से सभी पाठकों, सहयोगियों, समर्थकों एवं टीम सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी जिम्मेदार, निष्पक्ष एवं जनपक्षधर पत्रकारिता को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से उप संपादक डॉ संजय सिंह, जौनपुर जिला ब्यूरो अरुण कुमार जायसवाल ,प्रतापगढ़ जिला ब्यूरो अनिल कुमार मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन मिश्रा, मछली शहर संवादाता माता चरण पांडे, शाहगंज रिपोर्टर प्रेम शर्मा ओम प्रकाश मिश्र की विशेष रूप से उपस्थित रहे। वही बेंगलुरु के ब्यूरो नीरज मिश्रा ने अपने दूरभाष के माध्यम से न्यूज़ चैनल के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *