*दूसरे दिन के खेल में कर्तिहा बनी चैंपियन*
*********************
*क्षेत्रीय जमऊपट्टी, डंडारी की टीमों ने दर्शकों को किया निराश*
*********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
मेढा/जौनपुर।
सत्यनारायण मिश्र एवं विवेक सिंह टिकाऊ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कर्तिहा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 121 रन बनाए और इनामीपुर को जीत के लिए 122 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए इनामीपुर की टीम मात्र 58 रन ही बना सकी। कर्तिहा की ओर से आफताब ने शानदार नाबाद 54 रनों की पारी खेली।
दूसरे मुकाबले में डडारी की टीम ने जमऊपट्टी के खिलाफ निर्धारित 6 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए। विशाल लक्ष्य के दबाव में जमऊपट्टी की टीम बिखर गई और 67 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
अंतिम एवं निर्णायक मुकाबले में कर्तिहा की टीम ने मैन ऑफ द मैच आतिफ के 52 रनों के योगदान से 112 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी डडारी की टीम 68 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ कर्तिहा की टीम ने टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

मैचों में संतोष दुबे एवं विनय पंडित ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि शेषमैन यादव और सुभाष शर्मा ने कमेंट्री की। वैभव कुमार एवं सचिन गुप्ता स्कोरर रहे। प्रतियोगिता के दौरान दिव्यप्रकाश सिंह, अरुण जायसवाल, अखिलेश चतुर्वेदी, सत्यदेव सिंह, राकेश तिवारी, एसपी सिंह, चंदन सिंह, संतलाल गुप्ता, गौरव कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
