2025 तक टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए सतत प्रयत्नशील सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के शाखा कार्यालय छपरा बिहार
में 13 अक्टूबर को संस्था द्वारा अप्रैल 2024 के गोद लिए गए 60 टी बी मरीजों को छठी बार पोषाहार वितरण किया गया और साथ ही साथ 50 नए पेशेंट को गोद लिया गया
इस अवसर पर छपरा के सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिंह सिंहा संस्था के संरक्षक लंदन से आए डॉक्टर आलोक कुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ अनीता प्रिया के साथ-साथ डॉक्टर अमरेंद्र प्रसाद सिंह रिटायर्ड सीएमएस श्री राजवंशी सिंह रिटायर्ड
प्रिंसिपल डॉ अलका सिंह अमन कुमार सिंह ब्यूरो चीफ आदि प्रमुख रूप
से रहे सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिंहा ने संस्था प्रमुख डॉक्टर अंजु सिंह के द्वारा कराई जा रहे कार्यों खासकर टी बी उन्मूलन के तहत किया जा रहे सार्थक एवं सकारात्मक पहल की भूरि भूरि प्रशंसा की
