स्वप्न देखकर बाबा करने लगे बर्फ साधना:-
———————————————————-
तीखी आवाज़
संवाददाता -प्रेम शर्मा
शाहगंज -जौनपुर
सोमवार 25 दिसंबर 2023
शाहगंज खुटहन थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव के रहने वाले हौंसिला प्रसाद तिवारी ने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया है |इसके लिए वृंदावन से कथावाचक पंडित पंकज शास्त्री को बुलाया गया है भागवत आयोजन के मुताबिक इस कथा में मेहंदीपुर बालाजी से बाबा संदीप गिरी जी महाराज भी पहुंचे हैं |कथा के दौरान रविवार सुबह उन्होंने अपने सपने की जानकारी दी और कहा कि उन्हें लोक कल्याण के लिए बर्फ साधना करने के लिए आदेश मिले हैं इसके लिए उन्हें 101 घंटे तक बर्फ की सिल्ली पर खड़े होकर साधना करनी है| उन्होंने बताया कि कड़ाके की ठंड के बावजूद बाबा बीते 24 घंटे से बर्फ की सिल्ली पर खड़े हैं |उनकी इस बर्फ साधना की खबर सुनकर दूर दराज से लोग देखने के लिए पहुंच रहे हैं |उनकी साधना मंगलवार की सुबह पूरी होगी तब वह 201 लीटर ठंडे पानी से स्नान कर पूर्णाहुति करेंगे| उन्होंने बताया कि बाबा ने स्वयं उन्हें आश्वासन दिया है कि इस साधना से उन्हें कोई दिक्कत नहीं आएगी |
