*गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण*
प्रेम शर्मा
जौनपुर के बक्शा विकास खंड स्थित मलिकानपुर गांव में भीषण शीतलहर के चलते गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ने कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया| संस्था ने निर्धन,निराश्रित और जरूरतमंद नागरिकों को कंबल वितरित किए| यह कार्यक्रम संस्था के संरक्षक इंद्रदमन उपाध्याय की प्रेरणा और अध्यक्ष विमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में संपन्न हुआ इसमें लगभग 50 से अधिक वृद्धजन असहाय पुरुष और महिलाओं को कंबल वितरण किया गया |कड़ाके की ठंड में कंबल मिलने से जरूरतमंदों को काफी राहत मिली| संस्था का यह सेवा कार्य केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है बल्कि झुग्गी-झोपड़ियाों, सड़कों पर रह रहे बेसहारा लोगों और राहगीरों तक निरंतर कंबल व गर्म वस्त्र पहुंचाकर उन्हें ठंडी सी सुरक्षा प्रदान की जा रही है |
इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुभाष उपाध्याय, रामराज सिंह, लाल प्रताप सिंह, गोरखनाथ उपाध्याय, शक्ति उपाध्याय, अर्जुन, सुनील, इंद्रमणि और दिव्यांश सहित संस्था के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे|
