रतासी ग्राम पंचायत में SIR कार्य अंतिम चरण में, छूटे फॉर्म की तलाश जारी

*रतासी ग्राम पंचायत में SIR कार्य अंतिम चरण में, छूटे फॉर्म की तलाश जारी*
*********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ। रतासी ग्राम पंचायत में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। रतासी प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ संख्या 13 एवं 14 पर सुपरवाइजर दिनेश पाल के नेतृत्व में टीम लगातार फील्ड में उतरकर छूटे हुए फॉर्मों की तलाश कर रही है।

बूथ संख्या 13 के भाग संख्या 172 पर कार्यरत BLO सरोजा यादव एवं सहायक अध्यापक संदीप कुमार की टीम को जारी किए गए कुल 1052 फॉर्मों में से 75 फॉर्म अभी शेष हैं। इनकी जानकारी जुटाने के लिए घर-घर तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं बूथ संख्या 14 के भाग संख्या 173 पर BLO जड़ावती देवी एवं सहायक अध्यापक शैलेंद्र शुक्ला की देखरेख में जारी किए गए 573 फॉर्मों में से 83 फॉर्म अभी भी लंबित हैं। इन फॉर्मों के बारे में भी अभियान चलाकर आवश्यक विवरण जुटाया जा रहा है।

सुपरवाइजर दिनेश पाल ने बताया कि छूटे हुए सभी फॉर्म जल्द खोज निकालकर आवश्यक कार्यवाही पूरी की जाएगी।
सहायक अध्यापक शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि कुछ परिवार अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो गए हैं, जिनकी विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *