*प्रतापगढ़ थाना रानीगंज में अपराधी के जमानतदार के सत्यापन में खेल, मुंशी निलंबित*

*प्रतापगढ़ थाना रानीगंज में अपराधी के जमानतदार के सत्यापन में खेल, मुंशी निलंबित*

*पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मुंशी को किया निलंबित क्षेत्राधिकारी को दिया जांच के आदेश*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ नगर कोतवाली के बिहारगंज में 17 जून को हुए गोलीकांड के आरोपी हिस्ट्रीशीटर मस्सन अली के साथी के जमानतदार के सत्यापन में रानीगंज थाने के मुंशी ने खेल कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने मुंशी को निलंबित करते हुए सीओ रानीगंज को जांच सौंपी है। दो चचेरे भाइयों को गोली मारने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर मस्सन अली, उसके भाई सहित अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गोली कांड से पहले मस्सन अली से पैकेट लेने के मामले में तत्कालीन शहर कोतवाल जयचंद भारती को निलंबित कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की एफआईआर दर्ज की गई है। इस बीच रानीगंज के एक व्यक्ति ने मस्सन अली के साथी की जमानत ली थी। कोर्ट से जमानतदार के सत्यापन का कागज रानीगंज थाने पहुंचा तो वहां तैनात मुंशी प्रदीप यादव ने एसओ प्रभात सिंह के संज्ञान में ले बिना ही रिपोर्ट लगा दी। यही नहीं उसने सत्यापन रिपोर्ट अधिकारियों के पास भेज भी दी। मामला संज्ञान में आने के बाद सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने रिपोर्ट दी तो एसपी दीपक भूकर ने मुंशी प्रदीप यादव को निलंबित कर दिया। एसपी ने मुंशी के खिलाफ जांच सीओ को सौंपी है। सीओ ने बताया कि मुंशी को दो दिन पहले निलंबित किया गया है। उसके खिलाफ जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *