ओवर रेटिंग पर सख्त हुईं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिदम आनन्द- खाद की दुकानों पर की छापेमारी,दी कड़ी चेतावनी

*ओवर रेटिंग पर सख्त हुईं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिदम आनन्द- खाद की दुकानों पर की छापेमारी,दी कड़ी चेतावनी*

 

अशोक कुमार वर्मा

*लम्भुआ सुल्तानपुर*

 

लगातार मिल रही खाद की ओवर रेटिंग की शिकायतों पर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिदम आनंद ने स्वयं मामले का संज्ञान लेते हुए लम्भुआ तहसील क्षेत्रकी विभिन्न उर्वरक एवं खाद विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान लम्भुआ क्षेत्र के बेदुपारा स्थित निर्मल खाद भण्डार की दुकान का औचक निरीक्षण किया मौके पर खाद स्टॉक में पाया गया किंतु बिक्री नहीं की जा रही थी रेट लिस्ट नहीं लगाया गया था लम्भुआ कस्बा स्थित अजय ट्रेडर्स का भी निरीक्षण किया गया जांच में स्टॉक रजिस्टर मिसमैच पाया गया मौके से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा कृषि अधिकारी को जांच कर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया तथा उपस्थित किसानों से कहा कि यदि कहीं भी इस तरह की बात हो तो अवश्य अवगत कराएं तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। रेट लिस्ट, बिक्री रजिस्टर और स्टॉक का बारीकी से परीक्षण किया गया।

 

*ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिदम आनंद ने कहा कि*

 

किसी भी दुकानदार द्वारा ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर सीधे एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई दुकानदार बार-बार ऐसा करता पाया गया तो उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रशासन किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह सजग है। यदि किसी किसान से अधिक मूल्य वसूला जाता है, तो वह सीधे मेरे सीयूजी नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *