*डाला छठ पूजा पर नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह ने दी शुभकामनाएं*
अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ सुल्तानपुर*
 
छठ पूजा के पावन अवसर पर नगर पंचायत अंगद नगर में अध्यक्ष अवनीश सिंह ने जनता के बीच पहुंचकर श्रद्धालुओं को छठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, विश्वास और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता है।
इस मौके पर ईओ अमित सिंह, सभासद जगदानंद झा, एसआई मलखान सिंह सहित नगर पंचायत के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर छठ घाटों की साफ-सफाई और रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई थी।
हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिस कर्मियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। वहीं अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह भी मौके पर मौजूद रहे और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
नगर पंचायत प्रशासन द्वारा छठ पर्व को शांतिपूर्ण और श्रद्धा के साथ संपन्न कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष इंतजाम किए गए।

 
									 
		 
		 
		