एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को किया जागरूक

*एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को किया जागरूक*

प्रेम शर्मा

जौनपुर खेतासराय के सर्वरपुर वार्ड स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल में शनिवार को एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया| यह मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत आयोजित किया गया| एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी| इनमें 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा)102/ 108 (स्वास्थ्य सेवा) 1090 (वूमेन पावर लाइन) 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन),एवं 1930 (साइबर अपराध) शामिल हैं| छात्राओं को बताया गया कि किसी भी परेशानी में इन नंबरों पर तत्काल मदद ली जा सकती है|

इसके अलावां छात्राओं को सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं से भी अवगत कराया गया जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शामिल हैं| इस जागरूकता कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम से एसआई रवींद्रनाथ तिवारी, महिला हेड कांस्टेबल रीना राव, महिला कांस्टेबल सुमन और महिला कांस्टेबल पूजा कुमारी उपस्थित रहीं| टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके भी सिखाए और उनसे समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *