छिनैती की मोबाइल फोन के साथ तीनआरोपित गिरफ्तार

*छिनैती की मोबाइल फोन के साथ तीनआरोपित गिरफ्ता*

प्रेम शर्मा

खेतासराय थाना पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को मोबाइल छीनने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि खेतासराय थानांतर्गत बुधवार को मानीकला गांव में एक महिला से बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा मोबाइल छीनने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत हुआ था ।

बृहस्पतिवार को 24 घण्टे के अन्दर मुखबिर की सूचना पर महिला से मोबाइल छीन कर भागने वाले तीन अभियुक्त राहुल उर्फ अमित यादव पुत्र नन्दलाल निवासी लखमापुर थाना खेतासराय, विकास पुत्र रामजियावन निवासी मवई थाना खेतासराय ,साहिल पुत्र श्यामलाल निवासी मवई थाना खेतासराय जौनपुर के द्वारा छीने गये मोबाइल फाेन के साथ मानीकला हाल्ट के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *