*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा , पुलिस का बड़ा ऑपरेशन 6 जिंदा बमों के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार*

*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा , पुलिस का बड़ा ऑपरेशन 6 जिंदा बमों के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार*

*थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया द्वारा अपराधियों पर लगातार की जा रही कार्यवाही*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय आपराधिक गिरोह से जुड़े दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 06 जिंदा अवैध देशी बम बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा उपनिरीक्षक राकेश चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

जानकारी के अनुसार, थाना आसपुर देवसरा पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने नीमा नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 06 जिंदा अवैध देशी बम बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपिन कुमार मिश्रा निवासी भदोही तथा पंकज सिंह निवासी वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी विभिन्न जिलों में दर्ज कई गंभीर आपराधिक मुकदमों में वांछित एवं चर्चित रहे हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, रंगदारी, हत्या के प्रयास, अवैध शराब कारोबार और अन्य गंभीर अपराधों के अनेक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के आपराधिक इतिहास ने पुलिस की सतर्कता और कार्रवाई की महत्ता को और बढ़ा दिया है। पुलिस ने बरामद विस्फोटक सामग्री के संबंध में थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 138/2026, धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और संभावित आपराधिक योजनाओं की पड़ताल की जा रही है। आसपुर देवसरा पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन आरोपियों को गिरफ्तार न किया जाता तो किसी बड़ी आपराधिक घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। पुलिस की सक्रियता ने एक बार फिर साबित किया है कि अपराधियों के लिए क्षेत्र में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। इस सफल अभियान में उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक हरीन्द्र नारायण राय, कांस्टेबल रामप्रकाश यादव, कैलाश यादव एवं अजीत चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। आसपुर देवसरा पुलिस की इस कार्रवाई ने अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से बच निकलना अब आसान नहीं है और जनपद में अपराध के खिलाफ अभियान पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *