जन कल्याण दुर्गा पूजा समिति श्री हनुमान मंदिर में विदाई आरती करते अमित सिंह
सिंगरामऊ का ऐतिहासिक भरत मिलाव संपन्न
सिंगरामऊ: स्थानीय क़स्बे में शुक्रवार को सिंगरामऊ का ऐतिहासिक भरत मिलाप का मेला आयोजित किया गया। सिंगरामऊ के स्टेशन रोड पर स्थापित जन कल्याण दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल में पोनुगन हेल्थकेयर प्रा. लिमिटेड के डायरेक्टर ज्ञानंजय सिंह अमित व सिंगरामऊ रियासत के राजा कुंवर मृगेंद्र सिंह शिवबाबा ने माँ दुर्गा
जी की विदाई आरती की। विदाई आरती के समय सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसके पूर्व आदिशक्ति महाकाली मंदिर से राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न सहित हनुमान जी की आकर्षक झांकी गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा के रूप में सीधे मेला मैदान पहुँची। वहाँ से झांकी बाजार के विभिन्न दस स्थानों पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँची। जहाँ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया।
