प्रतापगढ़ में थाना लीलापुर और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही से पकड़ी गई 25 लाख की एमडी, 8 लाख का स्मैक

*प्रतापगढ़ में थाना लीलापुर और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही से पकड़ी गई 25 लाख की एमडी, 8 लाख का स्मैक*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ के थाना लीलापुर व एसपी की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पतुलकी तिराहा के पास से राजेश उर्फ रोहित सिंह निवासी रायबरेली को किया गिरफ्तार।उनके कब्जे से 116 ग्राम स्मैक व 25 ग्राम एमडी को पुलिस ने बरामद किया। नशे के दोनों पदार्थ की पुलिस द्वारा जो बरामदगी हुई,

उसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 33 लाख रुपये आंकी जा रही है।पुलिस ने नशा के शौदागर से मोटरसाइकिल व चार की-पैड मोबाइल भी बरामद किए, जबकि गिरफ्तार हुए राजेश उर्फ रोहित सिंह के मौसेरे भाई व नशे के कारोबार में तस्करी का मुखिया अनिल सिंह निवासी बैजलपुर, थाना- अन्तु, जनपद-प्रतापगढ़ जो मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।एसपी दीपक भूकर ने कहा कि नशे का कारोबार समाज को खोखला कर रहा है और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशा के विरुद्ध हुई कार्यवाही से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। ऐसा पुलिस कह रही है। जिले में एसपी की सराहना भी हो रही है।परंतु धरातल की हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है। स्मैक और एमडी की तस्करी करने वाला अनिल सिंह के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ द्वारा उसे जिला बदर घोषित किया गया है, जबकि वह अपने घर पर ही रहता है और पूरे परिवार के साथ स्मैक और एमडी की तस्करी का कार्य बेखौफ होकर कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *