*सोशल मीडिया पर मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी, युवक गिरफ्तार*
————————————
*संवाद- माता चरण पांडे*
मीरगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया
 पर मां दुर्गा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
 पर मां दुर्गा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
जानकारी के अनुसार, यह मामला तब प्रकाश में आया जब उक्त टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद बभनियाव निवासी विनोद कुमार सिंह पुत्र तिलकधारी सिंह ने मीरगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में धार्मिक भावनाओं और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने बभनियाव ग्राम सभा निवासी अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय शिवचंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 299 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस ने अपील की है कि लोग सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 
									 
		 
		 
		