*प्रतापगढ़/नगर पंचायत ढकवा स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर हुई मौत*
अनिल मिश्र

रिश्तेदारी से घर जा रहे युवक को स्कार्पियो चालक ने टक्कर मार दी। घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुल्तानपुर जनपद के चांदा थाना अंतर्गत भेरौरा गांव निवासी रंजीत गुप्ता उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र रविंद्र प्रसाद गुप्ता बुधवार को अपनी रिश्तेदारी पूरा व सोनपुरा गांव आया था। जहां से दिन में करीब 3:00 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था वाराणसी लखनऊ राजमार्ग एन.एच. 731 पर नगर पंचायत ढकवा सोनपुरा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात स्कार्पियो चालक ने रंजीत गुप्ता की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह वा ढकवा चौकी इंचार्ज राजन बिंद घायल को एंबुलेंस से इलाज के लिए चांदा सीएचसी भेजा। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था ।15 दिन पूर्व वह सूरत शहर से घर आया था। बुधवार को वह अपने रिश्तेदारों के यहां गया हुआ था। जहां से वापस घर लौट रहा था जब वह दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना से पिता रविंद्र मां मालती देवी व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।