सीमा पर डटे रहकर हमारी सुरक्षा करते हैं देश के जवान:प्रदेश सचिव

*सीमा पर डटे रहकर हमारी सुरक्षा करते हैं देश के जवान:प्रदेश सचिव*

*पूर्व सैनिकों ने वीर शहीद रमाकांत यादव की मूर्ति का अनावरण*

अशोक कुमार वर्मा

*लम्भुआ सुल्तानपुर*

लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के बसावनपुर में

वीर शहीद रमाकांत यादव के तीसरी पुण्य तिथि पर मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मूर्ति अनावरण शहीद के पिता राजेंद्र यादव पूर्व सैनिक संगठन के द्वारा किया गया। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव नवनीत यादव के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में जिसमें प्रमुख रूप से सूबेदार श्याम बहादुर यादव, कप्तान यस एन त्रिपाठी, कप्तान जैसराज यादव, सूबेदार सुदीप मिश्रा, नायक एल एन सिंह, सूबेदार अयोध्या वर्मा, वी पी सिंह, हवलदार यस पी मिश्रा, नायक यस बी तिवारी, सूबेदार यस बी मिश्रा, सूबेदार दिवाकर दुबे, राम हित यादव, सूबेदार हाजी मोमिन, मोहम्मद इस्माइल के द्वारा अनावरण के बाद माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया। प्रदेश सचिव नवनीत यादव ने कहा कि सभी देशवासियों को शहीदों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि सीमा पर डटे रहकर हमारा तथा हमारे परिवार की सुरक्षा करने में सैनिक अहम भूमिका निभाते हैं। शहीद के छोटे भाई राम सिंह यादव,सपा नेता जितेंद्र वर्मा उर्फ बाजीगर,पूर्व जिला अध्यक्ष सपा पृथ्वीपाल यादव,सूबेदार यादव,हरिओम यादव, विकास यादव, दिनेश,अभिनव यादव, उमेश यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *