पूर्व केंद्रीय मंत्री मंत्री एवम कमला नेहरू संस्थान के संस्थापक स्व.बाबू केदारनाथ सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर कमला नेहरू संस्थान में कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मंत्री एवम कमला नेहरू संस्थान के संस्थापक स्व.बाबू केदारनाथ सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर कमला नेहरू संस्थान में कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

विधायक सुल्तानपुर एवम पूर्व मंत्री विनोद सिंह परिवार समेत पिता की पुण्यतिथि कार्यक्रम में हुए शामिल।कमला नेहरू संस्थान के कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

कार्यक्रम में विधायक विनोद सिंह समेत तमाम लोगों ने हवन पूजन कर दी केदारनाथ सिंह को श्रद्धांजलि, विधायक विनोद सिंह के पुत्र पुलकित सिंह ने बाबा की याद में किया वृक्षारोपण।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम कमला नेहरू संस्थान के संस्थापक स्व. बाबू केदारनाथ सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर कमला नेहरू संस्थान में आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक एवम पूर्व मंत्री विनोद सिंह सपरिवार श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। अपने पिता को याद कर उन्हे पुष्प अर्पित किया साथ ही हवन पूजन कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कमला नेहरू संस्थान के प्राचार्य शिक्षक एवं कर्मचारियों, सहित तमाम गणमान्य लोगों ने भी बाबू केदारनाथ सिंह जी को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं विधायक विनोद सिंह के समाजसेवी पुत्र पुलकित सिंह ने भी अपने बाबा को याद कर उनकी स्मृति में कमला नेहरू परिसर में वृक्षारोपण किया।

यहां के बाद विधायक विनोद सिंह कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे और क्षेत्र से आई जनता जनार्दन से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनी साथ ही कइयों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, साथ ही अन्य फरियादियों की समस्यायों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया हैं।

जिला संवाददाता शुभम् कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *