*जौनपुर करंट कांड : लापरवाही बनी मासूमों की मौत का कारण , 26 घंटे बाद शव हुआ बरामद*
*********************
*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*
जौनपुर। शहर में हुई करंट कांड की घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। 26 घंटे की खोजबीन के बाद आज समीर का शव घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ। इस हादसे में दो मासूम बच्चों और एक युवक की जान चली गई।
यह घटना नगर पालिका जौनपुर की घोर लापरवाही, प्रशासनिक अधिकारियों के भ्रष्टाचार और शासन की असंवेदनशीलता का परिणाम है। अमृत काल में बड़े-बड़े वादे करने वाले प्रतिनिधियों के लिए यह एक करारा तमाचा है। यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता और जिम्मेदारों की बेरुख़ी का प्रमाण है।ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
