सीएम योगी ने मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मिट्टी में मिलाया’, सदन में समाजवादी विधायक पूजा पाल का बड़ा बयान

*’सीएम योगी ने मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मिट्टी में मिलाया’, सदन में समाजवादी विधायक पूजा पाल का बड़ा बयान*

 

सुशील कुमार शुक्ला

जिला संवाददाता तीखी आवाज लखनऊ

गुरुवार 14अगस्त 2025

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विज़न डॉक्यूमेंट 2047 पर आयोजित 24 घंटे की मैराथन चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल का बयान भावनात्मक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टियों से बेहद अहम रहा। उन्होंने चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें और उनके परिवार को न्याय दिलाया जब कोई और आवाज़ नहीं उठा रहा था।पूजा पाल ने कहा की मैंने अपना पति खोया है। सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या कैसे हुई और किसने की। मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मुझे न्याय दिलाया और मेरी बात तब सुनी जब किसी ने नहीं सुनी। गौरतलब है कि पूजा पाल के पति, रज्जू पाल जो 2005 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक थे की प्रयागराज में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के पीछे पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद का नाम सामने आया था। इस केस में वर्षों तक न्याय की मांग करती रहीं पूजा पाल ने कहा कि योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद ही उन्हें सच्चा न्याय मिला। उन्होंने आगे कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया और अपराधियों को दंड दिया। उन्होंने ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर अतीक अहमद जैसे अपराधियों को मिट्टी में मिलाया। आज पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर विश्वास से देखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *