*दीपावली के शुभ अवसर पर छात्राओं के साथ मनाया दीपोत्सव* 

*दीपावली के शुभ अवसर पर छात्राओं के साथ मनाया दीपोत्सव*

तीखी आवाज़

रिपोर्टर- प्रेम शर्मा

शाहगंज में रविवार रात कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था लायंस क्लब द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया| इस आयोजन में छात्राओं ने दीप सजाओ, नृत्य, रंगोली और वेशभूषा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, और उत्कृष्ट प्रदर्शन करके पुरस्कार जीते| इस कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने अपने जन्मदिन पर छात्राओं को नये वस्त्र भेंट किये| जिससे छात्राओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई |कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं के स्वागत गीत द्वारा हुई और चंदन त्रिपाठी ने संस्था के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी | प्रतियोगिताओं में दीप सजाओ में मानवी, रंगोली में रानी और मानवी, नृत्य में रानी, साज- सज्जा में चंदा, प्राची, सृष्टि, श्रेया, गणेश मूर्ति निर्माण में मोनी और वेशभूषा में मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |आकांक्षा, साक्षी, काजल और दिव्यांशी ने कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई| अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने अपने जन्मदिन पर छात्राओं के साथ केक काटा और अपने प्रतिष्ठान फैशन फर्स्ट के सौजन्य से सभी95 छात्राओं को नए वस्त्र उपहार में दिए |आतिशबाजी के आयोजन को देखकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे| कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने छात्राओं के साथ भोजन किया और दीपावली की शुभकामनाएं दी | संचालन मनोज जायसवाल एवं आभार प्रदर्शन दीपक सिंह ने किया |इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रूपेश जायसवाल, डाॕ एसएल गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, सचिव मनोज पांडे, सतीश गुप्ता, डाॕ रफीक फारुकी, रविकांत जायसवाल, मनीष श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता रोमिल, डॉ हरिओम मौर्य, चंदन त्रिपाठी, डॉ राहुल गुप्ता|विद्यालय से किरण मौर्य, प्रियंका सिंह, अल्पना सिंह, अंकिता शुक्ला, आशीष राय, दशरथ मौर्या आदि उपस्थिति रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!