*तिरंगा यात्रा निकाल हर घर तिरंगे को दिया पैगाम*  

*तिरंगा यात्रा निकाल हर घर तिरंगे को दिया पैगाम*

देश की आन,बान और शान है तिरंगा _सुधाकर उपाध्याय

मंगेश कनौजिया

सिकरारा (जौनपुर)12 अगस्त

वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय की मौजूदगी में मंगलवार को स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक सूर्यनाथ उपाध्याय मार्ग देव मैरेज हॉल से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों लोग सामिल रहे। भारत मां के गगनभेदी नारों के साथ यात्रा सिकरारा पुरानी बाजार होते हुए सिकरारा चौराहे पर स्थित शहनाई मैरेज लॉन स्थल पर पहुंची।देव मैरेज हॉल में एक छोटा सा सभा के साथ यात्रा का शुरुआत किया गया।सभा को संबोधित करते हुए श्री उपाध्याय ने कहा कि हमारी आन,बान और शान तिरंगा है। यह देश की संप्रभुता, एकता, अखंडता,सुख और समृद्धि को दर्शाता है। राष्ट्रीय ध्वज के साये में हमारा देश निरंतर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने सभी उपस्थितों से घर घर तिरंगा के लिए प्रेरित किया। यात्रा में ब्लाक प्रमुख संजय सिंह ,धीरू सिंह, थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, संदीप पाण्डेय (जोगी),पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा, विपुल सिंह, परशुरामपुर मंडल प्रभारी डॉ देवी प्रसाद सिंह,मंडल मंडल अध्यक्ष ब्रह्मदत्त गिरी,उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह, आलोक सिंह,महामंत्री नीरज मिश्रा, सुशील सोनी,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश मिश्रा (शनि) वरिष्ठ भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्षरविंद्रनाथसिंह,शिवशंकरतिवारी,आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!