एफ एल एन प्रशिक्षण प्रारंभ।
बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान पर आधारित एफ एल एन प्रशिक्षण ब्लाक संसाधन केंद्र शाहगंज पर खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ल के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। बच्चों में भाषा एवं गणित के प्रति रूचि और अधिगम स्तर पर विस्तार से चर्चा हुई एवं नवीन जानकारी साझा की गई। पाठ्य पुस्तकों पर चर्चा हुई। गतिविधि कराई गई। संदर्भदाता प्रशांत मिश्र ने कहा की प्रशिक्षण निपुण लक्ष्य प्राप्ति के लिए उपयोगी होगा।संदर्भदाता के रूप में सुभाष तिवारी, रत्नेश सिंह अरूण सिंह, देवमणि तिवारी रहे। प्रशिक्षण में नागेश्वर यादव, दीपचंद यादव,कौशल सिंह, सुशील,दिलीप, अजीत यादव,राम स्वारथ पाल,विनय मिश्र, महेंद्र यादव, सुनीता यादव , रीना गुप्ता,नीतू दीक्षित,भावेश सोनकर,भगत सिंह,मन बहाल गुप्ता आदि रहे।