*जर्जर तार व खराब ट्रांसफर की वजह से लगभग दस दिनों से बिजली न मिलने से*

*जर्जर तार व खराब ट्रांसफर की वजह से लगभग दस दिनों से बिजली न मिलने से*

 

*परेशान ग्राम सभा परसीपुर के आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय बेदूपारा का किया घेराव।*

 

अशोक कुमार वर्मा

*लम्भुआ सुल्तानपुर*

 

 

विधानसभा लम्भुआ के परसीपुर और चौकिया का पुरवा नटौलिया (शिवलाल मिश्रकापुरा)

जर्जर तार व खराब ट्रांसफार्मर वृद्धि के लिए विधायक सीताराम वर्मा के पत्र लिखने के बाद भी ट्रांसफार्मर की वजह से आज भी लो वोल्टेज से ग्रामीण परेशान हैं वहीं परसीपुर का लगभग दस दिनों से बिजली न मिलने से परेशान व आक्रोशित परसीपुर ग्रामीणों ने भारी संख्या में अधिशासी अभियंता कार्यालय बेदूपारा का घेराव किया।

कड़ी धूप और बेहाल कर देनी वाली गर्मी में बिजली से वंचित उपभोक्ताओं परेशान हैं। दस दिनों से पूरे परसीपुर में बिजली गुल है, बिजली न मिल पाने से हाहाकार मचा हुआ है। बिजली न मिलने की बड़ी वजह खराब तार और कम मानक के ट्रांसफार्मर हैं।दिन और रात बिजली न आने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है बिजली कटौती से लोगों में विद्युत निगम के खिलाफ भारी नाराजगी देखी जा रही है। विद्युत निगम ने गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के दावे किए थे, लेकिन निगम के दावे हवा-हवाई हो गए। प्रचंड गर्मी के इन दिनों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक एकदम से लचर व परेशान हैं। न पंखे की हवा नसीब हो रही है न बल्वों की रोशनी। दिन हो या रात लाइट न मिलने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की फसलें भी पानी की वजह से सूखती जा रही हैं।

लगातार शिकायतों के बाद भी आला अधिकारी व कर्मचारियों के कांनों में जूं तक नहीं रेंग रहा है।पूरी ग्राम सभा बिजली विभाग की कार्रवाई से त्रस्त व ग्रस्त है बिजली विभाग के अधिकारी प्राइवेट लाइनमैनों को भेजकर बस गांव वालों में बिजली आ जाने की एक नाम मात्र आशा उजागर कर पैसा ऐंठ बगल‌ हो जाते हैं। न तो अभी तक खराब तारों की बदली हुई न ही बार-बार फुंक रहे कम मानक के जर्जर ट्रांसफार्मर ही बदले गए, लगभग दस दिनों से परसीपुर की बिजली व्यवस्था भ्रष्ट व लचर कर्मचारियों व आला अधिकारियों की वजह से पूरी तरह से फेल व ठप है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि बिजली व्यवस्था को विगत 24 घंटे में ठीक न होने पर आगे और भी बडे़ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे लकी: सुनील कुमार वर्मा , संजय यादव, राम जी ,यशवंत विक्रम वर्मा ,छोटू ,शैलेश ,रामकुमार राहुल वर्मा , रामादेवी,निर्मला,धर्मा देवी,राजेश वर्मा ,बडे वर्मा

  • लकी: कन्हैया लाल

राकेश कुमार समाजसेवी संजय यादव ने सरकार की आलोचना भी की जब विधायक के पत्र के बाबजूद चौकिया का ट्रांसफार्मर की छमता वृद्धि नहीं हो सकी अधिकारी अपनी मनमानी पर उतारू हैं अब देखना है कि कल विधायक ने बेदूपारा कार्यालय पर बिधुत व्यवस्था को सुधारने के लिए अधिकारीयों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं के सुधार पर बल दिया अब व्यवस्था में कितना सुधार होगा यह राम जाने……..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!