*बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने किया पीली नदी के संरक्षण हेतु भूमि पूजन*

*बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने किया पीली नदी के संरक्षण हेतु भूमि पूजन*

 

*जिलाधिकारी जौनपुर के साथ किया विचार विमर्श*

 

*संवाद शिवपूजन मिश्रा*

सिंगरामऊ

जनपद जौनपुर से होकर पांच नदियां निकलती हैं परंतु दो नदियों को छोड़कर बाकी का अस्तित्व खतरे में है बदलापुर विधायक रमेश चंद मिश्रा ने शासन प्रशासन से संपर्क कर क्षेत्र के विकास के बाद अब विलुप्त हो रही पीली नदी जो बदलापुर व सिगरामऊ क्षेत्र से होकर निकलती है इस नदी से सिंचाई के साथ-साथजल स्तर में बढ़ोतरी तथा वन्य जीव सहित पशु पक्षियों एवं ग्रामीण अंचलों के पशुओं को पानी की सुविधा उपलब्ध रहती थी परंतु अब उसमें जहां-तहां ही पानी दिखाई दे रहा है उसी के संरक्षण हेतु क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने भूमि पूजन कर विलुप्त हो रही पीली नदी का अस्तित्व बचाने का प्रयास किया है। तथा स्थानीय राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज के परिसर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, व मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, सहित सभी मातहत अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पीली नदी का अस्तित्व बचाने के लिए विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर डी.पी.आर.ओ. जौनपुर, एसडीम बदलापुर योगिता सिंह, खंड विकास अधिकारी बदलापुर धर्मेंद्र दुबे, एक्स.ई.एन सिंचाई, सहित कुंवर मृगेंद्र सिंह शिव बाबा, प्रधान कबेली सुभाष यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष बहुर राकेश तिवारी, ज्ञानंजय सिंह, पंकज सिंह, वरुण सिंह आदि लोग मौजूद रहे। जिलाधिकारी जौनपुर व विधायक रमेश मिश्रा द्वारा किए गए इस प्रयास से क्षेत्र वासियों मे खुशी की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!