*फिरोजपुर स्थित बाबा खंडेश्वर नाथ मंदिर से चोरों ने घंटा, चांदी का मुकुट ,पंखे इत्यादि सामान पर किया हाथ साफ*

*फिरोजपुर स्थित बाबा खंडेश्वर नाथ मंदिर से चोरों ने घंटा, चांदी का मुकुट ,पंखे इत्यादि सामान पर किया हाथ साफ*

*3 महीने के अंदर मंदिर में हुई चोरी की दूसरी घटना* 

***************************

*संवाद- शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ थाना क्षेत्र के फिरोजपुर में ग्रामीणों व क्षेत्र वासियों के आस्था का केंद्र बने बाबा खंडेश्वर नाथ मंदिर, बगल स्थित मां दुर्गा मंदिर तथा हनुमान मंदिर से चोरों ने मंदिरों

का ताला तोड़कर मां दुर्गा मंदिर से चांदी के छत्र मुकुट व पीतल के घंटे तथा शिवलिंग के ऊपर व बगल लगे पीतल के बड़े घंटे तथा 20 की संख्या में छोटे घंटे बिजली का पंखा,

जल चढ़ाने वाले पीतल के लोटे, दान पेटी के पैसे इत्यादि समान पर हाथ साफ कर दिया है. चोरों ने चालाकी दिखाते हुए पहले पुजारी निवास का ताला तोड़कर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का DVR उठा ले गए। मंदिर के पुजारी सिंधु शुक्ला इन दिनों गोरखपुर अपने गुरु बाबा के यहां गए हुए हैं ,उनके नाती द्वारा पूजा पाठ का कार्य किया जा रहा था ,सुबह जब उसने देखा की मंदिर सहित निवास का ताला टूटा है तो उसने ग्रामीणों को सूचना देते हुए डायल 112 पुलिस को भी सूचना दी, सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका मुवायना किया। आपको बताते चलें विगत 3 महीने पहले भी मंदिर पर चोरों ने बाहर लगे सभी मंदिरों के घंटे, पंखे व दान पेटी में रखें पैसों पर हाथ साफ कर दिया था उस समय सिगरामऊ थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह द्वारा दान स्वरूप मंदिर को ₹5000 प्रदान करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया था ताकि चोरी की घटना को रोका जा सके, परंतु तीन महीने में इस तरह की घटना की पुनः पुनरावृत्ति होने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों का शीघ्र पता लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!