*समस्याओं का निस्तारण न होने पर मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ के लिए कूच किए किसान*
अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ सुल्तानपुर*
बार-बार प्रशासन के
आश्वासन के बावजूद कई वर्षों से समस्याओं का निस्तारण न होने पर किसान भड़क गए और जमकर हंगामा किया प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आए उपजिलाधिकारी गामिनी सिंगला के ना आने पर ज्ञापन लेने आए नायब तहसीलदार व तहसीलदार को बैरंग वापस कर दिया और मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ के लिए कूच कर दिए
शुक्रवार को लम्भुआ पुरानी तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद गुट के जिला अध्यक्ष कमलेश वर्मा तथा युवा अध्यक्ष राजपति तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष किसान इकट्ठा हुए। प्रदेश सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा
कि पिछले तीन वर्षों से किसान समस्याओं का प्रशासन निस्तारण नहीं करा रहा है, सिर्फ कोरा आश्वासन देता है। इसलिए किसानों में काफी आक्रोश है। किसानों का गुस्सा तब सातवें आसमान पर चढ़ गया, जब एसडीएम ने आकर ज्ञापन नहीं लिया और तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार को भेज दिया। किसानों ने तत्काल
तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को वापस कर दिया और सड़क पर उतरकर आंदोलन करने लगे। प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि किसान सिर्फ एसडीएम को ज्ञापन देंगे और किसी को नहीं देंगे। कई घंटे बीतने के बावजूद एसडीएम के ज्ञापन ना लेने पर किसान मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ के लिए कूच कर दिए भदैयां पहुंच गए वहां पर इंटेलिजेंस और LIU ने भी अपनी पैनी नजर बनाए हुए है भदैयां प्राथमिक विद्यालय पर काफी संख्या में महिलाओ के साथ साथकिसान भी मौजूद हैं वहीं राजस्व विभाग से राजस्व निरिक्षक, लेखपाल कपिल देव सिंह, रिंकू पाल, बलराम सिंह, प्रशांत कुमार शुक्ला, ब्रजेश उपाध्याय वा पुलिस टीम से सोनू दुसाद वा अन्य लोग अपने अपने अधिकारियों के आदेश वा दिशा निर्देश मानते हुए किसानों के आगे पीछे लगे हुए हैं
