*प्रतापगढ़/ नगर पंचायत ढकवा अज्ञात वाहन ने लड़की को मारी टक्कर जौनपुर रेफर*

*रवि सिंह और नीरज के सराहनीय कार्य की वजह से लड़की की जान बची डाक्टर*
प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा एन एच 731 फोर लेन नगर पुलिस चौकी के सामने एक अज्ञात वाहन ने एक लड़की को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। क्षेत्र के ही रहने वाले रवि सिंह और नीरज सिंह मौके पर पहुंचे तो देखा वह घायल अवस्था में रोड पर पड़ी थी। तत्काल बिना देरी किए हुए मोटरसाइकिल पर बैठाकर दोनों आशीष पाली क्लीनिक मैं भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जौनपुर रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया सर से काफी ब्लड निकल रहा था।अगर यह दोनों समय पर नहीं लाते तो लड़की की जान भी जा सकती थी । समय पर उपचार होने के कारण अब हालत स्थिर है। सर पर काफी चोट लगी है ।और पैर भी दो जगह से टूट गया है। लड़की की सहेली प्रिया गौतम ने बताया मेरी सहेली खुशबू पुत्री बिहारी जो ग्राम सभा बिनैका की रहने वाली है। उसके घर शादी पड़ी थी। मुझे शादी का कार्ड देने आई थी। वापस घर जा रही थी रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर उपनिरीक्षक राजन बिंद मय हमराह के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जॉच की तत्पश्चात अस्पताल पहुंचकर लड़की के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और परिवार जनों को सूचित किया। परिवार वाले अस्पताल पहुंचे लड़की की हालत देखते हुए डॉक्टर से बात कर जौनपुर ले गए।