*पत्रकार हत्या का मास्टरमाइंड सिकंदर आलम इनामी घोषित*

*पत्रकार हत्या का मास्टरमाइंड सिकंदर आलम इनामी घोषित*

प्रेम शर्मा

पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के मास्टरमाइंड सिकंदर आलम के ऊपर जौनपुर पुलिस ने 10हजार का इनाम घोषित किया है |शुक्रवार को पुलिस ने उसके गांव पाराकमाल समेत आसपास के इलाकों में लाउडस्पीकर से मुनादी कराई| खेतासराय थाना क्षेत्र के पाराकमाल निवासी सिकंदर आलम पर 1997 से हत्या, हत्या के प्रयास और मारपीट के नौ मामले दर्ज हैं| 2012 में उसके ऊपर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी |26 मार्च 2025 को दो गंभीर मामलों में वांटेड होने के बाद उस पर इनाम घोषित किया गया है| सीओ अजीत सिंह चौहान के अनुसार 13 मई 2024 को जमीन प्लाटिंग विवाद में पत्रकार की हत्या कराई गई थी| सिकंदर ने कुख्यात अपराधी प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस को 10 लाख की सुपारी दी थी| इस समय 50हजार नगद दिए गए थे| प्रिंस पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है| पुलिस ने घटना में शामिल प्रिंस के साथी नीतीश कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया है| उस घटना में प्रयुक्त सफेद अपाची बरामद की गई है| सिकंदर के जेल में बंद दोस्त मोहम्मद हाशिम के जरिए प्रशांत से सुपारी की बात तय हुई थी| थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि सिकंदर की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 10हजार का इनाम दिया जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *