*प्रतापगढ/कुंडा में 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह विधायक राजा भैया ने किया दूल्हों का स्वागत, हर जोड़े को मिले 73 उपहार*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ के कुंडा में सोमवार को 31वां सामूहिक विवाह समारोह बजरंग महाविद्यालय में आयोजित किया गया।
जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की अगुवाई में यह कार्यक्रम योगीराज देवरहा बाबा चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट और राजा भैया यूथ ब्रिगेड के संयोजन में आयोजित किया गया।
टीपी इंटर कॉलेज से निकली 101 दूल्हों की बारात ने पूरे शहर का भ्रमण किया। बारात के रास्ते में महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। डीजे और बैंड-बाजों के साथ नाचते-गाते बारातियों का काफिला विभिन्न मार्गों से होते हुए बजरंग कॉलेज पहुंचा। इस सामूहिक विवाह में 16 जातियों की कन्याओं की शादियां हुईं। इनमें सबसे अधिक सरोज समाज की 41 और पटेल समाज की 24 कन्याएं शामिल थीं। गौतम समाज की 10, प्रजापति की 5, पाल, नाई और सोनकर समाज की 3-3 कन्याओं की शादियां हुईं। अन्य समाजों की भी कन्याओं ने विवाह बंधन में बंधीं विवाह स्थल पर कुंडा विधायक राजा भैया, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल और विधायक विनोद सरोज ने सभी दूल्हों का माला पहनाकर स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी विवाह संपन्न हुए। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। राजा भैया की ओर से सभी नवदंपत्तियों को जीवन में दैनिक उपयोग की 73 वस्तुएं उपहार में दी गईं। इनमें सोने के टॉप्स, पायल, अंगूठी, लॉकेट के साथ एलईडी टीवी और बेड जैसी आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं।
