*दुकान की जगह को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष*

*दुकान की जगह को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष*

प्रेम शर्मा

शाहगंज खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेैला बाजार सब्जी मंडी में दुकान लगाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे और पत्थरों से मारपीट हुई| इस घटना में सात महिलाओं समेत सोलह लोग घायल हुए| घायलों को पहले सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया| जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया| दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है जिसमें करीब दो दर्जन लोगों को आरोपी बनाया गया है| विवाद का कारण राम मूरत मौर्या राममिलन मौर्या के बीच पुराना भूमि विवाद है| दोनों सब्जी मंडी में पास-पास दुकान लगाते हैं| राम मूरत का आरोप है कि जहां वह रोज दुकान लगाते थे, वहां शुक्रवार को राम मिलन ने जबरन अपनी दुकान लगानी शुरू कर दी|इस झगड़े में पहले पक्ष से राम मूरत मौर्या सुरेश, सुरेंद्र मौर्या अंकिता और वंदना मौर्या घायल हुए| दूसरे पक्ष से राममिलन मौर्या, संजय मनोज, छोटेलाल, राम प्रताप, दुर्गेश, कंचन देवी, अनीता, गुड़िया, शिवांगी और बेबी मौर्या को चोटें आई| संजय मौर्य और मनोज मौर्या को गंभीर चोट आने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *