*सुल्तानपुर/ चांदा पं. राजेंद्रनाथ त्रिपाठी ने छतौना में लोकप्रिय इनफ्युएंसर पल्लवी मिश्रा को किया सम्मानित*   

*सुल्तानपुर/ चांदा पं. राजेंद्रनाथ त्रिपाठी ने छतौना में लोकप्रिय इनफ्युएंसर पल्लवी मिश्रा को किया सम्मानित*

 

*डॉ पंकज पाल ने कोइरीपुर में पहुंचकर माल्यार्पण कर किया पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का स्वागत*

सुल्तानपुर जिले के चांदा क्षेत्र के अंतर्गत अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी रत्न पंडित राजेंद्रनाथ त्रिपाठी ने गुरुवार को चांदा क्षेत्र के छतौना ग्राम में आयोजित भव्य समारोह में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पल्लवी मिश्रा को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।समारोह की शुरुआत स्थानीय ब्राह्मण समाज और क्षेत्रीय नागरिकों की गरिमामयी मौजूदगी में हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पल्लवी मिश्रा ने मर्यादित और संस्कारित रीलों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रसार कर युवाओं के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।सम्मान पाकर भावुक पल्लवी मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा यह मेरे जीवन का पहला और सबसे बड़ा सम्मान है। यह सम्मान मेरे लिए आशीर्वाद की तरह है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का घर आकर आशीर्वाद देना मेरे लिए गौरव की बात है।पल्लवी मिश्रा ने इस अवसर पर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। लोगों के अनुरोध पर उन्होंने अपनी लोकप्रिय रीलों के संवाद भी सुनाए, जिस पर उपस्थित दर्शक भावविभोर हो उठे। इस मौके पर पल्लवी मिश्रा की बहन अंजली मिश्रा, मां नीतू मिश्रा और पिता दिवाकर मिश्र को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार विद्याधर तिवारी ने किया। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष जयशंकर त्रिपाठी, एस एन कान्वेंट के प्रबंधक अनिल दुबे, महानारायण तिवारी, शेष शुक्ला, सतीश शुक्ला, अजय शुक्ला (MR), अरविन्द गुप्ता, प्रताप नारायण ओझा, प्रतीक हॉस्पिटल के डॉक्टर पंकज पाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!