*पूर्वोत्तर युवा महोत्सव में बदलापुर के बच्चों से मिले सिक्किम के मुख्यमंत्री*

*कजरी गीत के माध्यम से 8वें नॉर्थ ईस्ट युवा महोत्सव में लहराया यू.पी. का परचम*/

*सिक्किम मुख्यमंत्री के सामने बदलापुर के बच्चों ने कजरी से बांधा समाँ*/

*पूर्वोत्तर युवा महोत्सव में बदलापुर के बच्चों से मिले सिक्किम के मुख्यमंत्री*

शिव पूजन मिश्र

बदलापुर जौनपुर। गंगटोक, सिक्किम में आयोजित 8वें नॉर्थ – ईस्ट युवा महोत्सव 2025 में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुमताज़ अहमद अंसारी के नेतृत्व में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के प्रतिभागियों ने लोकगीत के माध्यम से अपने प्रदेश की संस्कृतियों को परिचित कराया। इस शानदार प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कजरी प्रस्तुत करने वाली श्रेया और काजल ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री (सिक्किम) प्रेम सिंह तमांग ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही श्रेया मौर्य और काजल उपाध्याय से उत्तर प्रदेश की संस्कृति और विश्व विख्यात महाकुंभ के बारे में गहन जानकारी प्राप्त किया। तथा स्वयंसेवियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री (भारत सरकार) रक्षा निखिल खडसे को पर्यटन के नजरिए से तीव्रगति से अपनी अलग छाप छोड़ रहे प्रदेश के प्रमुख स्थलों और धरोहरों के बारे में अवगत कराया।

इस दौरान डॉ. मुमताज अंसारी ने कहा कि सिक्किम के मुख्यमंत्री जी से मिलकर हमारे स्वयंसेवियों के अंदर असीम ऊर्जा का संचार हो रहा हैं। इससे उनकी मनोबल भी बढ़ेगी और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण भी।

इस दौरान सचिव, उप निदेशक,सहायक निदेशक, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय सिक्किम सरकार, क्षेत्रीय निदेशक श्री जंगजिलोंग, युवा अधिकारी श्री एन०सी० देवरी, सहायक निदेशक टी० भूटिया, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा विभिन्न प्रदेशों से आए कार्यक्रम अधिकारी सहित हजारों युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *