सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में नवोदय विद्या मंदिर रामीपुर के छात्रों ने लहराया परचम

*सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में नवोदय विद्या मंदिर रामीपुर के छात्रों ने लहराया परचम*

 

*अंशु विश्वकर्मा ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में किया टॉप*

********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिगरा मऊ क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल नवोदय विद्या मंदिर, रामीपुर के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय की छात्रा अंशु विश्वकर्मा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

 

इसके अतिरिक्त सक्षम सिंह ने 81 प्रतिशत, समृद्धि सिंह ने 75 प्रतिशत, दिव्यांशी पाठक ने 75 प्रतिशत, शाहबाज शाह ने 75 प्रतिशत, तनुश्री मौर्य ने 75 प्रतिशत तथा तनिष्का सिंह ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

 

विशेष बात यह रही कि विद्यालय की टॉपर छात्रा अंशु विश्वकर्मा के बड़े भाई आनंद विश्वकर्मा उर्फ गोलू विश्वकर्मा भी इसी विद्यालय के पूर्व टॉपर छात्र रह चुके हैं। वर्तमान में वे कोटा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। अंशु के पिता राजेश विश्वकर्मा पुणे में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं, जबकि माता बबीता विश्वकर्मा गृहिणी हैं और बच्चों की पढ़ाई पर निरंतर ध्यान देती रहती हैं। उनकी मेहनत और बच्चों की लगन का ही परिणाम है कि परिवार के दोनों बच्चों ने विद्यालय में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है।

 

छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप तिवारी, प्रबंधक राज नारायण तिवारी एवं समस्त शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

वहीं सफल छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन समिति एवं समस्त शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चों की सफलता का श्रेय विद्यालय के अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *