*सुल्तानपुर में पुरानी रंजिश में युवक को तीन गोलियां मारीं, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर* 

*सुल्तानपुर में पुरानी रंजिश में युवक को तीन गोलियां मारीं, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर* 

*एसपी चारू निगम ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा, आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी*

अनिल मिश्र

सुल्तानपुर। जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। कारी बहार सुरौली गांव में हुई इस वारदात में युवक को तीन गोलियां लगीं। गंभीर हालत में पहले उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार,

रविवार शाम करीब 6 बजे कारी बहार गांव निवासी आजाद वर्मा पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोसाईंगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह ने बताया कि गोसाईंगंज थाने को शाम लगभग 5:45 बजे सूचना मिली थी कि ग्राम कारी बहार (जसापारा) निवासी आजाद वर्मा को गोली मारी गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीड़ित पक्ष के अनुसार, वर्ष 2024 में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसके बाद से सत्यम पांडे और उसके साथी रंजिश मान रहे थे। इसी पुरानी दुश्मनी के चलते सत्यम पांडे और उसके अन्य साथियों ने आजाद वर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया।पुलिस का कहना है कि घायल का इलाज लखनऊ में चल रहा है। गांव में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा शांति व्यवस्था कायम है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!