मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 84 मरीजों का उपचार

*मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 84 मरीजों का उपचार*

 

*भीषण गर्मी से पेट संक्रमण बढ़ा, पोलियो अभियान जारी*

********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

जौनपुर के सिगरामऊ और जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 84 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

सिगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 77 मरीजों का उपचार किया गया।

 

जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सुशील कुमार यादव, डॉ. मनीष मौर्य और मोने अली की टीम ने 7 मरीजों की ओपीडी की और उन्हें दवाएं दीं। इसी केंद्र पर डॉ. सुशील कुमार यादव की देखरेख में एएनएम मीरा यादव द्वारा पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 25 बच्चों को दवा पिलाई जा चुकी है बच्चों के आने का सिलसिला अभी जारी है।

 

यह पोलियो अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न बूथों पर 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाई जा रही है।सिगरामऊ में डॉ. अभिषेक वर्मा और जमऊपट्टी में सुपरवाइजर डॉ. सुशील कुमार यादव ने बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की।

 

चिकित्सकों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण डायरिया, पेट संक्रमण और वायरल बुखार के मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, स्वच्छता बनाए रखने और बीपी, शुगर के मरीजों, बच्चों, वृद्धजनों तथा गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी।

 

डॉ. अभिषेक प्रजापति ने मरीजों को ओआरएस घोल का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घर पर भी नमक, चीनी और स्वच्छ पानी का संतुलित घोल बनाकर समय-समय पर पिएं, क्योंकि यह एक जीवन रक्षक घोल है।

 

डॉ. पूजा त्रिपाठी और डॉ. श्रुति पांडे ने गर्भवती महिलाओं को कुछ योग करने और सुबह-शाम कम से कम 300 कदम चलने की सलाह दी। उन्होंने आयोडीन युक्त नमक के सेवन और बच्चों पर इसके सकारात्मक असर के बारे में भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!