*प्रतापगढ़ / मौनी अमावस्या पर महाकुम्भ नहाने जा रहे श्रद्धालुओं को हुई असुविधा एन.एच.731 पर लगा भीषण जाम’*

*प्रतापगढ़ / मौनी अमावस्या पर महाकुम्भ नहाने जा रहे श्रद्धालुओं को हुई असुविधा एन.एच.731 पर लगा भीषण जाम’*

अनिल मिश्र

 

मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर प्रयागराज महाकुम्भ नहाने जा रहे श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने प्रयागराज की तरफ जाने वाले वाहनों पर रोक अग्रिम आदेश तक लगा दी है।

जिससे नगर पंचायत ढकवा एन. एच.731 ढकवा बाईपास पर भीषण जाम लग गया है। हालांकि प्रशासन ने सिर्फ लखनऊ से बनारस की तरफ आने जाने वाले बड़े वाहनों पर रोक लगाया है। पैसेंजर वाहनों का आवागमन चालू है। इसकी सूचना जैसे ही थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा संतोष कुमार सिंह को मिली मौके पर पहुंच कर पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला। और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लग गए। जाम की सूचना पर उपजिलाधिकारी पट्टी तनवीर अहमद व तहसीलदार पवन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और ढकवा नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी व क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों और कोटेदारों से बात कर श्रद्धालुओं के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करवाई और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही। जिससे श्रद्धालुओं को कोई समस्या का सामना न करना पड़े। लगभग एक हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। और प्रशासन व सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद कहा। रात लगभग 8बजे के आस पास जाम खुला और आवागमन चालू हुआ। पुनः रात्रि 9 बजे के आसपास उपजिलाधिकारी पट्टी तनवीर अहमद व थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। और सभी सहयोगियों के साथ प्रसाद ग्रहण किया बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे। पंकज सिंह, हरकेश पाठक, सूरज मिश्र, धीरज गौतम,विकास गौतम, मनोज गौतम, सुनील यादव , हंसराज यादव, ईशू तिवारी राजू जयसवाल,संदीप जयसवाल,राजेश तिवारी, विनय गौतम,आदि लोग उपस्थित रहे और सहयोग किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *