*10 मार्च से शुरू हो रहे जौनपुर महोत्सव में 500 जोड़ों की कराई जाएगी शादी*
*महोत्सव में जानी मानी हस्तियां होंगी शामिल*
अरुण कुमार जायसवाल
10 मार्च से शुरू हो रहे तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव में देश व प्रदेश की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी. महोत्सव में 500 से अधिक जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे, इस संबंध में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के सिपाह स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर नगर अध्यक्ष कमलेश निषाद की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि महोत्सव में अपने जनपद के कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिवारों ,पत्रकारों ,गायन, संस्कृति ,कला और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव में देश के प्रसिद्ध कवियों की उपस्थिति में कवि सम्मेलन होगा। सांसद और अभिनेता रवि किशन, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और बॉलीवुड गायक वरदान सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।