*प्रतापगढ़/महाशिवरात्रि पर घुइसरनाथ धाम की सुरक्षा कड़ी डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था,का जायजा*
*महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट है।*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने थाना सांगीपुर स्थित घुइसरनाथ धाम का दौरा किया।
और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की उनके साथ सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर और एसडीएम लालगंज भी मौजूद रहे।अधिकारियों ने मंदिर परिसर का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इसमें बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन शामिल है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी बढ़ाई जाएगी। शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाएगी। प्रतापगढ़ पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण त्योहार के आयोजन का भरोसा दिलाया है।
