पंचायत उपचुनाव कराने बूथ पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

मंगेश कन्नौजिया
खानापट्टी गांव में प्रधान पद के लिए होने वाले उपचुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां मंगलवार को बूथ पर पहुंच गई। मतदान बुधवार को होगा। चुनाव सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सहायक निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि खानापट्टी गांव में प्रधान पद के उपचुनाव की सारी तैयारियां कर लिया गया है। गांव के प्राथमिक विद्यालय पर कुल चार बूथ बनाया गया है।
खानापट्टी गांव की प्रधान किरन सिंह के आकस्मिक निधन के बाद उक्त सीट पर चुनाव हेतु अधिसूचना जारी किया गया। गांव में दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। उक्त सीट सामान्य महिला है। 21 को मतगणना होगी।