*प्रतापगढ़/ कोहंडौर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कॉर्पियो और कार की टक्कर में बिहार की महिला श्रद्धालु की मौत, 14 घायल*

*प्रतापगढ़/ कोहंडौर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कॉर्पियो और कार की टक्कर में बिहार की महिला श्रद्धालु की मौत, 14 घायल*

अनिल मिश्र

प्रयागराज गंगा स्नान के बाद कार से अयोध्या जा रहे बिहार के श्रद्धालुओं की कार शनिवार रात कोहंडौर के नरहरपुर मोड़ के पास सामने से आई गोंडा के लोगों की स्कॉर्पियो से टकरा गई। इससे दोनों वाहन में सवार 14 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां बिहार की एक महिला श्रद्धालु को मृत घोषित कर दिया गया। साथ मौजूद लोग बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए। घायलों को भी प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। गोंडा के गायघाट छपही के 36 वर्षीय संजय शर्मा, 42 वर्षीय उमेश, 19 वर्षीय आकाश, 38 वर्षीय सोनी शर्मा, 34 वर्षीय संगीता, 56 वर्षीय अकाला देवी, 28 वर्षीय सुरजेश कुमार और 47 वर्षीय प्रमिला के साथ शनिवार रात स्कॉर्पियो से गंगा स्नान के लिए महाकुम्भ जा रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे इनकी स्कॉर्पियो अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कोहंडौर के नरहरपुर मोड़ के पास आगे चल रही एक गाड़ी ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही कार से टकरा गई। कार सवार महाकुम्भसे गंगा स्नान के बाद अयोध्या जा रहे थे। कार में बिहार लखीसराय नंदनामा के 70 वर्षीय रामाशीष सिंह, उनकी 68 वर्षीय पत्नी क्रांती देवी, 24 वर्षीय प्रणय कुमार, 40 वर्षीय शंभू कुमार, उनकी पत्नी पूनम, 40 वर्षीय जितेंद्र कुमार, 23 वर्षीय प्रवीण कुमार घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसओ राधेश्याम फोर्स के साथ पहुंचे और सभी को उनके वाहनों से बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। हादसे के बाद हाईवे पर घटना स्थल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटवाकर आवागमन बहाल कराया। सीओ सिटी शिवनारायण वैश ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उधर मेडिकल कॉलेज में बिहार की क्रांती देवी को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि साथ मौजूद लोग बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले गए। अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!