केंद्रीय राज्यमंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के मुख्तार अंसारी के घर जाकर शोक व्यक्त करने के मामले पर जुबानी हमला बोला

केंद्रीय राज्यमंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के मुख्तार अंसारी के घर जाकर शोक व्यक्त करने के मामले पर जुबानी हमला बोला

सुल्तानपुर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के मुख्तार अंसारी के घर जाकर शोक व्यक्त करने के मामले पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा है कि…ये आश्चर्य की बात नही। सपा का गुंडे माफियाओं से पहले से लगाव रहा है।

सपा सरकार में जिस तरह गुंडे माफिया हावी रहे है। आज योगी जी के शासन में उनको ठीक करने का काम किया गया हैं।

आज वहां जाकर के श्रद्धांजलि दे रहे है। ऐसे व्यक्ति के लिए जिसने ना जाने कितने घरों को उजड़ा है।जिसपर लिखा पढ़ी में दर्जनों मुकदमे थे,बाकी ना जाने कितने लोग डर की वजह से मुकदमे नही लिखाते होंगे। कितनो को मौत के घाट उतारा है।

ऐसे व्यक्ति के यहां जाकर के,ये आम जनता का मजाक उड़ाना हैं। और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति वो करना चाहते है। ये देश की जनता और प्रदेश की जनता बर्दाश्त नही करेगी।

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर व निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद द्वारा मुख्तार अंसारी और उसके परिवार के प्रति साफ्ट कार्नर रखने और दिए गए बयान पर कहा की….ये मेरे संज्ञान में नही है।

भारतीय जनता पार्टी गुंडे माफियाओं का साथ नही देती।

वहीं निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद द्वारा मुख्तार के परिवार और उनके बच्चों को निर्दोष होने और उनके परिवार को पीड़ित बताये जाने पर कहा है कि…..हमारे यहां कई बार बुलडोजर की चर्चा होती हैं। मैं कार्यकर्ता हूँ। योगी जी के पास में दो बुलडोजर है।

एक बुलडोजर हमारा ऐसा है,जो विकास का काम करता है। हाईवे बनाने का काम करता है।रोड बनाने का काम करता है। दूसरा बुलडोजर ऐसा है,जो गुंडे माफियाओं ने गरीबो की खून पसीने से कमाई गयी संपत्ति पर कब्जा करता है,उनपर वो बुलडोजर चलता है।उसपर दर्द नही होना चाहिए। इसलिए हम पूरी तरह से कह सकते है कि गुंडे माफियाओं के लिए यहां पर कोई किसी प्रकार का साफ्ट कार्नर नही है।

दरअसल केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल वर्मा आज भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन में शामिल होने सुलतानपुर पहुंचे थे।जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव का गुंडों माफियाओं से पुराना लगाव होने की बात कही है।

जिला संवाददाता शुभम् कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *