*जूनियर हाई स्कूल लम्भुआ में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन*

*जूनियर हाई स्कूल लम्भुआ में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन*

तीखी आवाज
अशोक कुमार वर्मा

*लम्भुआ सुल्तानपुर*

सुलतानपुर नगर पंचायत लंभुआ के जूनियर हाई स्कूल पर ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया,मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा को आमंत्रित किया गया था जो किसी कारणवश कार्यक्रम में ना पहुंच सके। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे ब्लॉक प्रमुख ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए

उन्होंने विद्यालयों के विकास हेतु सतत प्रयास करने के लिए ग्राम प्रधान,प्रधानाध्यापकों के समन्वय से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। शासन की मंशा के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग में गरीब असहाय और वंचित वर्ग के बच्चों के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रखते हुए विद्यालय की ओर आकर्षित किया जाए,
उप जिलाधिकारी मंजुल मयंक,बीडीओ आलोक कुमार वर्मा,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य और ग्राम पंचायत के प्रधानों ने सहभागिता की। वही खण्ड विकास अधिकारी अलोक कुमार वर्मा ने कहा की अभी बहुत से परिषदीय विद्यालय ऐसे है जहाँ पर दीवाल नहीं शौचालय की वेहतर व्यवस्था नहीं है वहाँ मेहनत की अवश्यकता है,आयोजन में परिषदीय विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ कई मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को भव्य कर दिया है। उपजिलाधिकारी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधानों एवं शिक्षकों से परिषदीय विद्यालय को मूलभूत सुविधाओं को स्थापित कर वहां आकर्षक परिवेश बनाने के लिए प्रेरित किया।
क्या कहते है बेसिक शिक्षाधिकारी सुल्तानपुर उपेंद्र गुप्ता मीडिया के तीखे सवालों का जवाब दिया पूंछे जाने पर मानक विहीन विद्यालय पर आपके शिक्षा विभाग द्वारा क्या किया जा रहा है,जवाब मे कहा गया अभी हम नये यहाँ आये है अगर ऐसी कोई शिकायत मिलती है है तो देखेंगे तीखे सवालों से बचते नजर आने लगे, उन्होंने कहा हमारे यहाँ यदि विद्यालय को मान्यता है तो वो मानक विहीन नहीं हो सकते। आपको बताते चले की हाथरस मे जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के पद पर रहते हुए एक तीस हजार के रिस्वत के मामले मे विजलेंस ने उपेंद्र गुप्ता को भी आरोपी बनाया था जिसके बाद इनकी तैनाती हाल ही मे जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सुल्तानपुर पर हुई है शायद इसी लिए मीडिया के सवालों से बचते नजर आये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!